सफीदों में मुख्यमंत्री ने किया 49.73 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 4 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जिला जींद के सफीदों में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में 49 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 19 करोड़ 31 लाख रुपए लागत की 6 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 30 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इन 6 परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन 

मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय, सफीदों में 3 करोड़ 75 लाख 51 हजार रुपये की लागत से निर्मित 12 शिक्षण कक्षों का उद्घाटन किया। इसके अलावा, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 3 करोड़ 20 लाख 71 हजार रुपये की लागत से हांसी ब्रांच पर छठ पूजा एवं गणेश विसर्जन के लिए घाट का उद्घाटन, 1 करोड़ 42 लाख 67 हजार रुपये की लागत से नागक्षेत्र तीर्थ के समीप हांसी ब्रांच पर घाट के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन, 4 करोड़ 72 लाख 94 हजार रुपये की लागत से पड़ाना ड्रेन की साइड लाइनिंग एवं तीन पुलों के पुनर्निर्माण का उद्घाटन भी किया।

Advertisement

इसके अलावा, 2 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से लुदाना लिंक ड्रेन के किए गए कार्य का भी उद्घाटन किया गया। साथ ही, 3 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से सफीदों माइनर का पुननिर्माण भी किया गया।

इन 4 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) द्वारा 3 करोड़ 14 लाख 13 हजार रुपये की लागत से सफीदों नई अनाज मंडी में आंतरिक सड़कों की विशेष मरम्मत (फेज-2), राइजिंग मेन एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के कार्य का शिलान्यास किया।

इसके अलावा, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) द्वारा 10 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत वाले लुदाना में 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत 8 करोड़ रुपये की लागत से पिल्लूखेड़ा में महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा 9 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का शिलान्यास किया।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh