प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कर रहा है निरंतर प्रगति : CM नायब सिंह सैनी

सिरसा में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा: कांग्रेस और विपक्षी दलों में आपसी मतभेद और खींचतान चल रही

जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

न्यूज़म ब्यूरो

सिरसा, 12 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ब्रिक्स की मेजबानी भारत द्वारा किया जाना देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और पूरे विश्व में भारत के नेतृत्व की सराहना हो रही है।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जिला प्रशासन को लोगों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में 13 शिकायतों का निपटान किया गया है।

एक प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोगों से झूठे वादे किए, पंजाब में भी कांग्रेस के शासन के बाद लोगों ने बदलाव का निर्णय लिया। अब आम आदमी पार्टी के शासन को लेकर भी लोगों में असंतोष है तथा नशे जैसे गंभीर मुद्दे पर आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है और आने वाले समय में वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों में आपसी मतभेद और खींचतान चल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को बेहतर प्रशासन उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठकों के माध्यम से लोगों की शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh