मनी राम शर्मा को HPGCL के MD का अतिरिक्त कार्यभार, बदले गए 5 IAS, 3 HCS

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 22 सितंबर। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारियों में यश गर्ग, जो वर्तमान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक एवं सचिव तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के महानिदेशक के हैं, को हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (हारट्रॉन) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

मनी राम शर्मा, जो वर्तमान में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव तथा चीफ सेटलमेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

राज नारायण कौशिक, जो वर्तमान में हारट्रॉन तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक हैं, को हरियाणा राज्य भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक तथा सचिवालय स्थापना का सचिव लगाया गया है।

डॉ. मुनीश नागपाल, जो वर्तमान में सचिवालय स्थापना के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

Advertisement

अनिरुद्ध यादव, जो वर्तमान में एचएसआईआईडीसी के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक तथा ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट, गुरुग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, को अर्बन चैलेंज फंड स्कीम के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

एचसीएस अधिकारियों में कंवर सिंह, जो वर्तमान में शहरी स्थानीय निकाय विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत हैं, को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा आयुष्मान भारत, हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

नसीब कुमार, जो वर्तमान में सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

मयंक वर्मा, जो वर्तमान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा आयुष्मान भारत, हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh