गोल्ड मेडलिस्ट सुरुचि सिंह का झज्जर में DC वर्षा खांगवाल ने किया स्वागत

गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने दी फ़ोन पर बधाई

डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित

न्यूज़म ब्यूरो

झज्जर, 28 सितंबर। हाल ही में एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन करने वाली मेधावी निशानेबाज सुरुचि फोगाट का सोमवार को झज्जर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

Advertisement

जिला प्रशासन की ओर से डीसी वर्षा खांगवाल ने सुरुचि इंद्र सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान उन्हें एपीसीपीएल की ओर से सीएसआर के अंतर्गत स्पोर्ट्स इक्विपमेंट भी प्रदान किए गए और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस बीच गोल्ड मैडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने फ़ोन पर बधाई देकर जीवन में निरन्तर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

डीसी वर्षा खांगवाल ने सुरुचि फोगाट और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि सुरुचि की उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों, विशेषकर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर खिलाड़ी बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया जाता रहेगा।

सुरुचि फोगाट ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, पिता और पूरे परिवार के सहयोग को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मेधावी खिलाड़ी सुरुचि की माता सुदेश देवी, भाई निशांत के अलावा कई अधिकारी उपस्थित थे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh