नाना पाटेकर की दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी : अनिल विज

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत में शोक, अनिल विज ने कहा- यह बेहद दुखद घटना

नाना पाटेकर के निधन पर अनिल विज ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सिनेमा में उनके दमदार किरदारों को हमेशा याद किया जाएगा

न्यूज़म ब्यूरो

चण्डीगढ, 8 अक्तूबर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का दिल का दौरा पडने से हुए देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना हैं, और आज फिल्म इण्डस्ट्री के बहुत ही दमदार किरदार नाना पाटेकर का देहांत हो गया। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

विज ने कहा कि नाना पाटेकर ने लगभग 100 फिल्मों में काम किया था और उन्हें तीन बार फिल्म अवार्ड भी मिला था। विज ने कहा कि नाना पाटेकर की अदायगी लोगों को हमेशा याद रहेगी। उल्लेखनीय है कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में आज उनके निवास पर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। उन्हें गंभीर सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते थे। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।

Advertisement

 

गलत सोच, गलत नीतियों और गलत कामों के कारण गांधी परिवार अर्श से फर्श पर आया: ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

राहुल गांधी बताएं—मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के लिए कब मांगा समय, कब लिखा पत्र: अनिल विज

बिना पत्र लिखे और बिना मिलने से इनकार के आंदोलन करना केवल राजनीतिक तमाशा:  विज

अगर विपक्ष गलत नहीं है, तो ईडी-सीबीआई और चुनाव आयोग से डर किस बात का : विज

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज गांधी परिवार और कांग्रेेस को घेरते हुए कहा कि ‘‘प्रजातंत्र का इससे बडा उदाहरण क्या होगा कि वो गांधी परिवार अपनी गलत सोच, गलत नीतियों, और गलत कामों के कारण कभी अर्श पर होता था, आज वो फर्श पर आ गया है’’। विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस परिवार तक पहुंचने के लिए लोगों की जिंदगियां लग जाती थी, उनके पोते-पोतियां आज सडकों पर लेट रहे है, प्रजातंत्र का इससे बडा उदाहरण नहीं हो सकता। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

दिल्ली में आज भी कांग्रेस के प्रदर्शन के जारी होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बारे में सवाल खडा करते हुए कहा कि ‘‘मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को मिलने के लिए कोई आवेदन दिया है या नहीं दिया है। यदि आवेदन किया है तो क्या चुनाव आयोग ने उस पर इंकार किया है। उन्होंने अपने समय के विपक्ष में होने के बारे में कहा कि हम भी जब विपक्ष में थे कई बार चुनाव आयोग को समय देकर मिला करते थे, इसी प्रकार से ये भी मिल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मिलने के लिए हर व्यक्ति का अधिकार है, कोई भी किसी को जाकर मिल सकता है। लेकिन राहुल गांधी जी को बताना चाहिए कि उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को मिलने के लिए कब समय मांगा, कब उन्होंने पत्र लिखा, क्या मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें इंकार किया, अगर इंकार किया गया है तो उनको आंदोलन करने का हक है, परंतु अगर पत्र ही नहीं लिखा और जब किसी ने मना ही नहीं किया, तो फिर यह तमाशा हो रहा है। विज ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश को बताए कि क्या उनको मना किया गया, और कब उन्होंने पत्र लिखा। इसलिए देश को सबूत दें क्योंकि देश सबूत मांग रहा है।

विज ने कहा कि विपक्ष किसी अच्छे होटल में रोजाना पहले सांसदों को भोजन कराते है, कल भी भोजन कराया और सुना है कि आज भी खिला रहे है, भोजन कराकर ही सडकों पर बैठाने के लिए ले जाते है। इस प्रकार से ये सारे देश में तमाशा किया जा रहा है। विज ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ही नहीं, कोई भी अधिकारी हो, वह जनता के लिए है और कोई भी उनको जाकर मिल सकता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर रजिस्टेªेशन करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां अपने-अपनेे तरीके से कार्य करती है, इस संबंध में हमें कुछ नहीं कहना है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर ईडी व सीबीआई को उपयोग दूसरे दलों को डराने के लिए किया जा रहा है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि जितनी भी विपक्षी पार्टिंयां है, और देश में प्रजातंात्रिक स्वायत संस्थाएं बनी हुई है, ये योजनाबद्ध तरीके से उन पर प्रहार कर रही है, चाहे चुनाव आयोग हो, चाहे ईडी या सीबीआई हो। वह अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि अगर आप गलत नहीं हो, तो आपको किस बात का डर है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh