हरियाणा लोक भवन में हुआ गौशाला का उद्घाटन, राज्यपाल ने नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज हरियाणा लोक भवन, चंडीगढ़ में नवनिर्मित भव्य गौशाला का उद्घाटन किया। इस गौशाला में गायों की सुविधा, देखभाल एवं आराम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर राज्यपाल ने हरियाणा लोक भवन में जन्मी एक नन्ही गाय का नामकरण भी किया। उन्होंने स्नेहपूर्वक उसका नाम ‘गौरी’ रखा। इस नामकरण के साथ कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता और उल्लास से भर गया।

लोक भवन में गौशाला का निर्माण गायों की समुचित देखभाल और उनके लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

Advertisement

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विजय कुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के परिसहाय स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत  सहित हरियाणा लोक भवन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh