हरियाणा बजट 2026-27 : विधानसभा अध्यक्ष के हलके को बड़ी सौगातें

घरौंडा में होगा एचएसवीपी सेक्टर का विकास

घरौंडा के हसनपुर में बनेगा 100 एकड़ का डियर पार्क

दिल्ली–करनाल रैपिड रेल कनेक्टिविटी की घोषणा

करनाल में 600 एकड़ में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित करने के लिए केंद्र से अनुमति का प्रयास

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

चंडीगढ़, 2 मार्च : हरियाणा विधान सभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने करनाल जिले के घरौंडा विधान सभा क्षेत्र के लिए भी अनेक विकास परियोजनाओं की घोषणा की। इन घोषणाओं का विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधान सभा क्षेत्र से विधायक हरविन्द्र कल्याण ने उनका आभार प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना बजट अभिभाषण प्रस्तुत करते हुए प्रस्ताव रखा कि घरौंडा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का सेक्टर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही विधान सभा क्षेत्र के गांव हसनपुर में 100 एकड़ का डियर पार्क स्थापित होगा। इनके अतिरिक्त दिल्ली से करनाल तक रैपिड रेल कनेक्टिविटी बनाने की भी घोषणा की। इसके साथ ही करनाल में 600 एकड़ में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित करने के लिए केंद्र से अनुमति का प्रयास भी रहेगा।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इलाके को तेज व आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं से हलके में शहरी विकास, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से प्रस्तुत बजट संतुलित और प्रदेश के विकास को गति देने वाला साबित होगा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh