न्यूज़म ब्यूरो
पानीपत, 25 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को समालखा में 79 वें निरंकारी संत समागम में भाग लेकर माता सुदीक्षा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने काफी देर तक बैठकर सत्संग भी सुना।

मुख्यमंत्री ने राजमाता सुदीक्षा और राजपिता रमित को शॉल भी भेंट की।
इस मौके पर उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, सोनीपत विधायक निखिल मदान, गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट भी उपस्थित रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।