होली का पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और भारतीयता का प्रतीक : मोहन लाल बड़ौली

होली का पर्व भेदभाव मिटाकर समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का पर्व है : बड़ौली

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 3 मार्च। सोनीपत में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं के साथ होली का पर्व मनाया। इस दौरान एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द्र की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि होली का पावन उत्सव प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है। यह पर्व  समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का पर्व है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सद्भाव एवं समरसता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Advertisement

बड़ौली ने कहा कि होली का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे को अपनाने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढऩे का संदेश देता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि होली का पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और भारतीयता का प्रतीक है, जो विविधता को एकता के रंग में रंगने का संदेश देता है। श्री बड़ौली ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि होली के इस पावन पर्व को सभी लोग मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

मोहन लाल बड़ौली ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को संगठन की मजबूती का आधार बताया। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच रहकर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh