14000 पदों पर भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, 8000 नई भर्तियों का विज्ञापन भी जल्द होगा जारी : हिम्मत सिंह

हिम्मत सिंह के निर्देश पर CET स्टेज-2 परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण शुरू

पंचकूला जिले  में परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि करीब 14 हजार पदों पर भर्ती के लिए CET स्टेज-2 परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने के लिए करीब 8,000 पदों पर नई भर्तियों का विज्ञापन भी जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग भर्ती एवं परीक्षा प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से आगे बढ़ा रहा है।

हिम्मत सिंह के निर्देश पर CET स्टेज-2 परीक्षा के आयोजन की तैयारियों के तहत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आयोग के सदस्य श्री सुभाष चंद्र ने अपनी टीम के साथ पंचकूला जिले के कालका-पिंजौर क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Advertisement

आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करना और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा करना है, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया शीघ्र ही पंचकूला जिले के   साथ-साथ अन्य जिलों में भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के बाद संबंधित कमेटी द्वारा रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कदम उठाते हुए परीक्षा आयोजन की आगामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि परीक्षा से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे आगामी परीक्षा के लिए पूरी गंभीरता और लगन के साथ तैयारी करें। साथ ही, भर्ती एवं परीक्षा से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। आयोग की ओर से आगामी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी समय-समय पर आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh