हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र में हैट्रिक 

लगातार तीसरे दिन प्रश्नकाल में सभी 20 प्रश्नों के जवाब, सार्थक चर्चा भी हुई

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 6 मार्च : हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र 2026 के दौरान कार्यवाही में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान लगातार तीसरे दिन भी निर्धारित सभी 20 प्रश्नों के उत्तर दिए गए, जिससे प्रश्नकाल के प्रभावी संचालन की हैट्रिक लग गई।

सदन की कार्यवाही के दौरान सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी प्रश्नों पर संबंधित मंत्रियों ने विस्तार से जवाब दिए।

फोटो कैप्शन : बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को हरियाणा विधान सभा की कार्यवाही का संचालन करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

इसके साथ-साथ प्रश्नों के पूरक प्रश्नों पर भी सार्थक चर्चा हुई, जिससे जनहित से जुड़े अनेक विषय सदन के माध्यम से सामने आए।

Advertisement

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रश्नकाल के सफल संचालन के लिए सभी सदस्यों तथा मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रश्नकाल अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह वह माध्यम है जिसके जरिए जनप्रतिनिधि सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करते हैं और जनता की समस्याओं को सदन के पटल पर रखते हैं और यह सदस्यों और मंत्रियों की कार्यकुशलता का प्रदर्शन जैसा है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh