वीर अनुज वशिष्ठ के परिवार के साथ खड़ी है हरियाणा सरकार और पूरा प्रदेश : राव नरबीर सिंह

सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ के बलिदान पर जताया शोक

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 6 मार्च : हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई विमान हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ तथा फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के बलिदान पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राव नरबीर सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का परिचय दिया है। उनका यह सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता।

उन्होंने गुरुग्राम में रह रहे शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में हरियाणा सरकार और पूरा प्रदेश वीर अनुज वशिष्ठ के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

Advertisement

राव नरबीर सिंह ने कहा कि देश की सेवा के लिए दिया गया यह सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh