पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने धर्मशाला और ईपीडीएम ट्रै का किया शुभारंभ

पंचकूला। महापौर कुलभूषण गोयल ने वीरवार को शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव देवीनगर में नगर निगम द्वारा निर्मित नई धर्मशाला के उद्घाटन से हुई। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, नगर निगम पंचकूला के आयुक्त आर.के. सिंह, पार्षद अक्षय दीप चौधरी, पूर्व नगर परिषद प्रधान सीमा चौधरी और भाजपा जिला महामंत्री जय कौशिक भी मौजूद रहे।

महापौर गोयल ने कहा कि अपने लगभग पांच वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने पंचकूला के सभी सेक्टरों और गांवों में बिना किसी भेदभाव के समान विकास करवाया है। उन्होंने बताया कि शहर में करीब 400 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे करवाए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से सड़कों की री-कारपेटिंग, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, विभिन्न सार्वजनिक भवनों का निर्माण तथा अंडर ब्रिज और ओवर ब्रिज जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएँ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी कामों को पूरा करने में नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का महत्वपूर्ण सहयोग मिला।

धर्मशाला उद्घाटन के बाद महापौर गोयल सेक्टर 2 पहुंचे, जहां उन्होंने ईपीडीएम ट्रैक का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यह आधुनिक ट्रैक लोगों को बेहतर व सुरक्षित तरीके से व्यायाम और वॉक की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि निगम का उद्देश्य शहरवासियों को उच्च स्तरीय बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करवाना है। 

इस अवसर पर वार्ड की पार्षद सोनू बिड़ला और भाजपा पदाधिकारी सुदेश बिड़ला ने महापौर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे किए गए हैं, जिनसे स्थानीय निवासियों को सीधा लाभ मिल रहा है। महापौर ने आश्वासन दिया कि पंचकूला को एक मॉडल शहर बनाने के लिए विकास कार्यों की गति आगे भी जारी रहेगी।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh