मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कई अहम परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

फतेहाबाद/ चंडीगढ़, 13 दिसंबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फतेहाबाद जिला के विकास को गति देने के लिए मूलभूत सुविधा, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किये। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, उनमें टोहाना का बस स्टैंड, नगर पालिका जाखल मंडी क्षेत्र में मल्टी कॉम्प्लेक्स और गांव म्योंद में 33 केवी सब स्टेशन शामिल हैं।  

मुख्यमंत्री ने ये उद्घाटन एवं शिलान्यास फतेहाबाद में आयोजित सिरसा लोकसभा के सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम के दौरान किये। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ, उनमें 10 करोड़ 42 लाख 13 हजार रुपये की लागत से टोहाना का नया बस स्टैंड, नगर पालिका जाखल मंडी क्षेत्र में 7 करोड़ 5 लाख रुपये की राशि से मल्टी कॉम्प्लेक्स और गांव म्योंद में 5 करोड़ 68 लाख रुपये की राशि से 33 केवी सब स्टेशन शामिल है।

नायब सिंह सैनी ने 5 करोड़ 26 लाख 90 हजार रुपये की जिला की कुल पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। इन परियोजनाओं में गांव मूसा खेड़ा में 35 लाख 25 हजार रुपये की राशि से बनने वाली गांव की फिरनी, गांव साधनवास में 48 लाख 1 हजार रुपये से कालिया रोड से जम्मू ढाणी तक  बनने वाले इंटरलॉक रास्ता, गांव चांदपुरा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 2 करोड़ 16 लाख 69 हजार रुपये से 12 नये कमरे, एनएसक्यूएफ लैब तथा चारदीवारी शामिल है। 

इसके अलावा गांव करंडी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 97 लाख 68 हजार रुपये से छः नये कमरे, एनएसक्यूएफ लैब व छः पुराने कमरों की मरम्मत का कार्य शामिल है। इनके अलावा गांव पारता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक करोड़ 28 लाख 97 हजार रुपये से चार कमरे, शैड, इंटरलॉक रास्ता व चारदीवारी का निर्माण शामिल हैं।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh