भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी और संगठन की रीढ़ : पंडित मोहन लाल बड़ौली

नायब सैनी सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना : बड़ौली

पंचकूला, 15 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की उपस्थिति में सोमवार को पंचकूला स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय पंचकमल में सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए। बड़ौली ने भाजपा में शामिल हुए सभी नए साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। श्री बड़ौली ने कहा कि सभी नए साथियों को पार्टी में पूरा मान और सम्मान मिलेगा।

भाजपा युवा नेता नितिन राणा, गौरव राणा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए कुलदीप धीमान, हर्ष धीमान, आरव चौधरी, अभय प्रताप, विकास राणा, सचिन राणा, नीरज राणा, हनी राणा, रविंदर, गजेंद्र सिंह, मुकुल धीमान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बड़ौली का आभार जताया। सभी नए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पार्टी की रीति नीति के अनुसार संगठन को और अधिक सशक्त करने का कार्य करेंगे।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सभी नए साथी भाजपा के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी और संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देश प्रथम की भावना से काम करते हैं। सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में भाजपा के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।

Advertisement

बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार का लक्ष्य जनहित में निर्णय और योजनाएं बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुणा गति से विकास के कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मोदी और नायब सैनी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए और पात्र लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का माध्यम बनें।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जनहित में एक के बाद एक बड़े निर्णय ले रहे हैं। लाड़ो लक्ष्मी योजना नायब सैनी सरकार का प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के उत्थान के लिए कार्य करने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संकल्प पत्र के हर संकल्प को तेजी से पूरा कर रहे हैं। उन्होंने सभी नए साथियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे नायब सैनी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, जिला महामंत्री जय कौशिक, भवनजीत सिंह, मंडल महामंत्री बरवाला देवेंद्र शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष बरवाला अनीता राणा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजबीर राणा, मंडल कार्यकारणी सदस्य राज रानी शर्मा, सुशील सिंगला, मनु सिंगला, राजकुमार शर्मा, कुलविंदर, राहुल राणा, मेनपाल राणा, राजवीर सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। 

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh