नई दिल्ली, 17 दिसंबर। हरियाणा, विशेषकर पश्चिमी हरियाणा के लोगों से जुड़े लंबे समय से लंबित रेलवे प्रोजेक्ट को लेकर बुधवार को संसद के पटल पर, सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। सांसद ने कहा कि वर्षों से महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं केवल घोषणाओं और फाइलों तक सीमित हैं, जिससे प्रदेश का संतुलित विकास बाधित हो रहा है और जनता में निराशा बढ़ती जा रही है। प्रदेश की जनता वर्षों से इन परियोजनाओं की प्रतीक्षा कर रही है। अब समय आ गया है कि सरकार केवल वादे न करें, बल्कि काम करके दिखाएं, ताकि प्रदेश के विकास को नई दिशा मिल सके।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।