18 दिसंबर से सभी टीमें किसान रजिस्टेªशन कार्य को शुरू करने को लेकर तहसीलों में लगाएंगी कैंप : सतपाल शर्मा

किसानों के पंजीकरण कार्य को पूरा करने के लिए बनाई दस टीमें : उपायुक्त 

पंचकूला, 17 दिसंबर : वित आयुक्त सुमिता मिश्रा ने लघु सचिवालय के सभागार में राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों की एग्रीस्टैक ट्रेनिंग प्रोग्राम को संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित किया और उन्हें विस्तार से इसके बारे में जानकारी दी। एग्रीस्टैक ट्रेनिंग प्रोग्राम में उपायुक्त सतपाल शर्मा भी उपस्थित थे। उपायुक्त ने भी सभी अधिकारियों को विस्तार से ट्रेनिंग प्रशिक्षण के बारे में बताया। शर्मा ने वित आयुक्त को बताया कि जिला की सभी तहसीलों में किसानों के पंजीकरण के कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा जिला राजस्व अधिकारी व कृषि विभाग के डीडीए को नोडल अधिकारी की सहायता के लिए नियुक्त किया है।

सतपाल शर्मा ने बताया कि कार्य को पूरा करने के लिए दस टीमें बना दी गई हैं। इन टीमों को किसानों का पंजीकरण सफलतापूर्वक करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। 18 दिसंबर से ये टीमें जिले की सभी तहसीलों में किसानों के रजिस्टेªशन का कार्य शुरू करेगी। उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार की मंशा है कि किसानों के लिए सेवाओं, सब्सिडी, क्रेडिट, बाजार तक पहुँच को आसान बनाने के लिए एक डिजिटल, केंद्रीकृत कृषि डेटा प्लेटफॉर्म बनाया है। पंजीकृत किसानों के लिए सेवाओं को इंटीग्रेट करने और लाभों की कुशल डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षित एपीआई बनाया है। 

उन्होंने बताया कि आज राजस्व व कृषि विभाग के 82 अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया है। 18 दिसंबर से ये सभी अधिकारी तहसीलों में कैंप लगाकर पंजीकरण का कार्य शुरू कर देंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम संयम गर्ग, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ कुलदीप सिंह, कृषि विभाग के डीडीए रविंद्र हुडा, कृषि विभाग के एडीए जितंेद्र कुमार, तहसीलदार सुरेश कुमार, रायपुररानी के तहसीलदार विक्रम सिंगला, कालका के तहसीलदार विवेक गोयल, नायब तहसीलदार पंचकूला हरदेव सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक मंजु गौड, अंकित वर्मा सहित अन्य राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद थे। 

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh