पंचकूला। आईएएस योगेश कुमार के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हरियाणा के सदस्य सचिव नियुक्त होने पर पंचकूला के प्रमुख समाजसेवियों और व्यापारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में इंटरनेशनल फार्मा फेडरेशन के प्रवक्ता सुरेंद्र राठी ने कहा कि योगेश कुमार का प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता राज्य में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को नई दिशा देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बोर्ड उद्योगों और आमजन के बीच संतुलन स्थापित करते हुए पर्यावरण हितैषी नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करेगा।
आईएएस योगेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आमजन, उद्योग जगत और प्रशासन के आपसी सहयोग से स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
आईएएस योगेश कुमार हरियाणा कैडर के 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे इससे पूर्व सेक्रेटरी, हैफेड के रूप में हरियाणा सरकार की सहकारी विपणन फेडरेशन के प्रशासनिक प्रमुख रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा सरकार के आतिथ्य विभाग में अतिरिक्त निदेशक के रूप में भी सेवाएं दी हैं। जिलास्तर पर एसडीएम/एडीसी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए, विशेषकर करनाल में एसडीएम/एडीसी के रूप में उन्होंने सराहनीय कार्य किया है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।