लोह पुरूष ने 562 रियासतों को जोड़कर अखंड भारत बनाया : पंडित मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़। लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ सोनीपत में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। हजारों स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं तथा महिलाओं ने भाग लेकर शहरवासियों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बतौर मुख्यातिथि जानकीदास स्कूल से हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायक पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें नमन किया।

लोह पुरूष ने 562 रियासतों को जोड़कर अखंड भारत बनाया : पंडित मोहन लाल बड़ौली

भाजपा प्रदेश मोहन लाल बड़ौली ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को किया रवाना

चंडीगढ़। लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ सोनीपत में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। हजारों स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं तथा महिलाओं ने भाग लेकर शहरवासियों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बतौर मुख्यातिथि जानकीदास स्कूल से हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायक पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें नमन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रन फॉर यूनिटी की अगुवाई करते हुए सभी शहरवासियों को भारत की एकता में भूमिका निभाने का आह्वान किया। उत्साह और देशभक्ति के माहौल में जब प्रतिभागी एकता के संदेश के साथ दौडऩा प्रारंभ हुए, तो पूरा वातावरण एक भारत, श्रेष्ठ भारत व भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस दौरान शहर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर शहरवासियों द्वारा रन फॉर यूनिटी में शामिल नागरिकों पर पुष्प वर्षा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने रन फॉर यूनिटी को संबोधित करते हुए कहा कि लोह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के सच्चे राष्ट्र निर्माता थे, जिन्होंने 562 रियासतों को जोड़कर भारत को एक अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आज की यह रन फॉर यूनिटी केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की अखंडता, एकता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। सरदार पटेल ने हमें सिखाया कि जब देश के लोग एकजुट रहते हैं, तब कोई भी शक्ति भारत की प्रगति को रोक नहीं सकती।
श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने लोह पुरूष के पदचिन्हों पर चलते हुए जम्मू कश्मीर से धारा-370 को हटाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज देश उसी एकता की भावना को आगे बढ़ा रहा है, जिसका सपना सरदार पटेल ने देखा था। श्री बड़ौली ने कहा कि रन फॉर यूनिटी हमें याद दिलाती है कि भारत केवल भौगोलिक रूप से नहीं, बल्कि विचार, संस्कृति और भावना से भी एक है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विजन 2047 की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह वह लक्ष्य है जब भारत अपनी आज़ादी के 100 वर्ष पूरे करेगा और एक विकसित भारत के रूप में विश्व में अग्रणी स्थान पर होगा। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी मिलकर देश के विकास में अपना अहम योगदान देंगे। श्री बड़ौली ने रन फॉर यूनिटी के समापन पर सभी उपस्थित युवाओं को एकता दिवस की शपथ दिलाई।
इस मौके पर विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि दृढ़ संकल्प और एकजुटता के बल पर कोई भी असंभव कार्य संभव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरदार पटेल के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि रन फॉर यूनिटी जैसे आयोजनों से समाज में राष्ट्र प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि एकता की भावना ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है, और सरदार पटेल का जीवन इसी भावना का प्रतिरूप है। सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हमें यह सिखाता है कि एक सशक्त राष्ट्र तभी बन सकता है जब हर नागरिक, हर गांव, हर प्रदेश आपस में एकता और भाईचारे की भावना से जुड़े हो।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डा. अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 
 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh