‘करनाल में राज्य परिवहन बस हादसे की जांच के दिए गए आदेश’: परिवहन मंत्री अनिल विज
धुंध में बसों की गति के संबंध में जारी की गई है एडवाइजरी, धुंध में 60 किलोमीटर से ज्यादा गति से गाडी को न चलाया जाए : विज
अम्बाला, 20 दिसंबर- हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘करनाल में राज्य परिवहन बस हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं क्योंकि इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है कि धूंध में 60 किलोमीटर से ज्यादा गति से गाड़ी को न चलाया जाए’।
मीडिया कर्मियों से आज बात करते हुए इस हादसे के संबंध में विज ने कहा कि यदि चालक ने धंूध में 60 किलोमीटर से अधिक गति से गाड़ी चलाई होगी तो उसकी जांच भी होगी, कार्यवाही भी होगी और जो सजा बनेगी, वह भी मिलेगी।
वीबी जी राम जी बिल को लेकर आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि हराम में भी राम लिखा होता है, इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि हाँ लिखा होता है इसलिए, हम राम के है और वो हराम के हैं।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।