कांग्रेस करती थी वोटों की चोरी, भाजपा ने सिस्टम को सुधारा : डा. सतीश पूनिया

जन सेवा की भावना की बदौलत हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी : डा. सतीश पूनिया

जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने पार्टी द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों, अभियानों की रिपोर्ट प्रस्तुत की

पंचकूला, 20 दिसंबर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने शनिवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में जिला कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाने में बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भाजपा एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ योगदान देने के लिए जाना जाता है। कार्यकारिणी में डा. पूनिया ने कार्यकर्ताओं की जमकर प्रशंसा भी की और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में गरीब, मजदूरों के वोटो की चोरी और बूथों पर अपराधियों की दबंगई होती थी, जिसे भाजपा ने खत्म किया। कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कार्यकारिणी में पहुंचे सभी नेताओं का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने पार्टी द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों, अभियानों की रिपोर्ट कार्यकारिणी में प्रस्तुत की।

डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को संकल्पित होकर जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की नायब सैनी सरकार में हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य करती हैं और अन्य पार्टिया सिर्फ अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए सत्ता को लाभ का माध्यम मानती है।

Advertisement

डा. पुनिया ने कहा कि जन सेवा की भावना, बेहतर चुनावी प्रबंधन और अच्छी रणनीति की बदौलत हमें हरियाणा में तीसरी बार जीत मिली है। उन्होंने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं का परिश्रम, राष्ट्र प्रेम का जज्बा पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। डा. पुनिया ने कहा कि हरियाणा विजय के बाद अन्य प्रदेशो में भी हमने जीत हासिल की जो हमारी रचनात्मक राजनीति और दृढ़ संकल्प का प्रतिफल है।

एसआईआर पर बोलते हुए डा. पूनिया ने कहा कि एसआईआर कोई नया काम नहीं है। 1952 के बाद देश में पहले भी मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम हो चुका है। डा. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस राज में गरीब, मजदूरों के वोटो की चोरी और बूथों पर अपराधियों की दबंगई सभी ने दखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावी अराजकता को खत्म किया, साफ सुथरी राजनीति और स्वच्छ मतदान की परंपरा चालू कर लोकतंत्र को अक्षुण्ण रखने का काम किया है। डा. सतीश पूनिया ने  बीएलओ की प्रशंसा की और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ निरंतर संवाद बनाएं और सहयोग करें।

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कार्यकारिणी में सिलेवार किए गए कार्यों को रखा। उन्होंने बाढ़ के दौरान पडोसी राज्यों में बाढ़ राहत सामग्री को रवाना करना, सेवा पखवाड़ा के तहत किए गए जन सेवा के कार्य, स्वछता अभियान, स्वास्थ शिविर, रक्तदान शिविर, जनकल्याणकारी योजनाओ पर प्रदर्शनी, गोष्ठी, स्वदेशी मेला जैसे तमाम कार्यो गिनाया। अजय मित्तल ने कहा कि पंचकूला जिला संगठन की संरचना बूथ और पन्ना स्तर पर तैयार है। मित्तल ने कहा, शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित सभी सांगठनिक कार्यो को पंचकूला जिला सगठन पूरी तत्परता के साथ करने में हमेश अग्रणी रहा है। अजय मित्तल ने ज़िले के कार्यकर्ताओ की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह में है, विधानसभा चुनाव में रह गई कसर को हम पंचकूला नगर निगम चुनाव में पूरी करेंगे।  

वहीं राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा ने संगठन की कार्य संस्कृति, राष्ट्र निष्ठा, विचार निष्ठा, संगठन निष्ठा, सामाजिक समरसता एवं सुशासन निष्ठा पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बतौर पार्टी कार्यकर्ता व्यक्ति विशेष की बजाय हमारी निष्ठा देश और संगठन के प्रति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक दौर था जब हम हर बार अपने बूथों पर चुनाव हारते थे और हर बार दुखी होते थे तब भी हम मज़बूती से अपने बूथों पर डटे रहे, आज परिस्थिया भिन्न है।

कार्यकारिणी बैठक में नगर महापौर कुलभूषण गोयल ने पंचकूला का विकास कार्ड प्रस्तुत किया एवं ज्ञान चंद गुप्ता ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर बोलते हुए स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा, नए कर प्रणाली के तहत आम नागरिको को भारी राहत, सोलह करोड़ युवाओं का स्किल डेवलपमेंट, पंद्रह लाख नए स्टार्टअप की शुरुआत, किसान सहायता निधि जैसे तमाम विषयो पर अपना व्याख्यान दिया।  

जिला प्रभारी रवि बतान ने कहा कि हमें नए कार्यकर्ता जोड़ने के साथ साथ उनसे नियमित संपर्क में भी रहना होगा और उनकी चिंता भी करनी होगी। रवि बतान ने हर बूथ पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति के साथ ही पन्ना समीति के गठन और पन्ना समीति सम्मलेन करवाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा, पंचकूला निगम चुनाव में इस बार हमें सभी बीस के बीस सीट जितने का लक्ष्य लेकर चलना होगा।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने केंद्र एवं राज्य सरकार उपलब्धियों विस्तार से चर्चा करते हुए कहा, कांग्रेस राज में जनता का हर काम बिचौलियों द्वारा होता था, इस व्यवस्था को भाजपा सरकार ने समाप्त किया। जिला कार्यकारिणी बैठक में कालका नगर परिषद् चेयरमैन कृष्ण लांबा सहित ज़िले के तमाम नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, स्थायी और विशेष आमंत्रित समीति सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh