चारों साहिबजादों के बलिदान को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करना हम सभी का है कर्तव्य : डॉ प्रभलीन सिंह

चंडीगढ़, 20 दिसंबर : वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में 26 दिसंबर को सीडीएलयू सिरसा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ प्रभलीन सिंह ने सिरसा में जिला प्रशासन के अधिकारियों व गणमान्य के साथ विचार विमर्श किया।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण सहित जिला के प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राज्य स्तरीय समारोह को बेहद गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से आयोजित किया जाए, ताकि वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक महत्व और उसके संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ प्रभलीन सिंह ने कहा कि वीर बाल दिवस पर होने वाला यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की युवा पीढ़ी को साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देने का अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने बारे कहा। उन्होंने कहा कि चारों साहिबजादों के बलिदान को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करना हम सभी का कर्तव्य है।

बैठक के उपरांत अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय स्थित मल्टीपर्पज हॉल का निरीक्षण किया, जहां कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, बैठक क्षमता, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh