विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने जगतगुरु ब्रह्मानंद जयंती की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल का दौरा किया

 

चण्डीगढ़, 20 दिसंबर : हरियाणा सरकार द्वारा 23 दिसंबर को कैथल जिले के गांव चुहड़ माजरा में जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी की जयंती राज्य स्तर पर बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस भव्य समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियों जोरों से चल रही हैं। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने विधायक सतपाल जांबा, उपायुक्त अपराजिता, एसपी उपासना, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक वर्षा खंगवाल ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और चल रही तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने स्वामी ब्रह्मानंद मंदिर परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों व समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए, इसके लिए गंभीरता से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। 

बैठक में मुख्य रूप से हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री के रूट, सुरक्षा प्रबंध और सड़कों के दुरुस्तीकरण पर चर्चा की गई। वीआईपी प्रवेश द्वार, बैठने की व्यवस्था, मुख्य मंच, संत-महात्माओं के लिए अलग मंच और   सांस्कृतिक स्टेज की रूपरेखा तैयार की गई। आमजन के लिए अलग सेक्टर, प्रेस गैलरी, पेयजल, लाइट और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh