अविश्वास प्रस्ताव ने फिर उजागर की कांग्रेस की फूट, खुद के विधायकों ने ही हस्ताक्षर नहीं किए : शमशेर सिंह खरक

अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की हताशा का परिणाम : खरक

रोहतक, 20 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने कहा कि हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस द्वारा गए अविश्वास प्रस्ताव ने कांग्रेस की ही कमजोरी उजागर कर दी है। कांग्रेस के 37 में से 32 विधायकों ने ही इस पर हस्ताक्षर किए हैं। यही नहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए। इससे पता लगता है कि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है अब जनाधार वापस लाना कांग्रेस के लिए नामुमकिन है। 

शमशेर खरक ने कहा कि इस तरह का अविश्वास प्रस्ताव लाना कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी और सांगठनिक कमजोरी को दर्शाता है। शमशेर खरक ने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और अब सदन का समय बर्बाद कर रही है।

शमशेर खरक ने कहा कि कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव हताशा और निराशा का प्रतीक है। कांग्रेस द्वारा पिछले पांच वर्षों में यह तीसरी बार है जब अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, इस बार भी साफ था कि संख्या बल पूरा नहीं होने के कारण यह प्रस्ताव सदन में पारित नहीं हो सकता, फिर भी सदन का समय खराब किया और खुद की नाक कटवाई।

खरक ने कहा कि कांग्रेस के कई विधायक पहले ही साल में अविश्वास प्रस्ताव लाने के पक्ष मे नहीं थे। विधायकों ने यह तर्क दिया था कि ‘काम रोको प्रस्ताव’ लाया जाना चाहिए था, न कि अविश्वास प्रस्ताव। लेकिन हरियाणा कांग्रेस के स्वयंभू कांग्रेस के मालिक बने बैठे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जिद के आगे किसी की नहीं चली।

Advertisement

शमशेर सिंह खरक ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के लिए कोई व्हिप तक जारी नहीं किया गया, जिससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस नेतृत्व को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं था। खरक ने कहा कि इसके विपरीत, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा के सभी विधायक पूरे आत्मविश्वास, एकजुटता और अनुशासन के साथ सदन में डटे रहे। भाजपा ने लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप चर्चा का सामना किया और सरकार की स्थिरता को मजबूती से प्रदर्शित किया।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh