अवैध खनन हम नही होने देंगे : एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क

राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में बोले- नवदीप सिंह विर्क
प्रत्येक माह सभी थानो में दर्ज मुकदमों की अपराध समीक्षा बैठक होगी- नवदीप सिंह विर्क

पंचकूला, 23 दिसम्बर : हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने अनुसंधान अधिकारियों एवं थाना प्रबन्धकों की बैठक में समीक्षा करते हुए कहा कि ब्यूरो सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके समय-समय पर विशेष अभियान चलायें। उन्होने अनुसंधान अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि अवैध खनन को रोकना होगा। अवैध खनन और अवैध शराब की बिक्री राजकीय कोष का घाटा है, इसे हर हाल में रोकना होगा। राज्य स्तरीय बैठक में उन्होने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक माह थानों में दर्ज सभी मुकदमों की अपराध समीक्षा बैठक होगी। 

उन्होने बताया कि हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो का गठन 26 जून 2022 को हुआ। तब से ही यह ब्यूरो हरियाणा राज्य को प्राकृतिक संसाधनों के समेकेतिक प्रयोग के साथ प्रकृति संरक्षण के लिए समाज को व्यापक रूप से जागृत कर रहा है। उन्होने कहा कि हम केवल इन्फोर्समेंट के माध्यम से कार्यवाही ही नही करते हैं बल्कि हम नई पीढ़ी को जागृत करने के लिए ज्ञान के मन्दिरों के माध्यम से नियमित जागृति अभियान चलाते हैं। इस अभियान के तहत सत्तर सार्वजनिक पुस्तकालयों को प्रकृति ज्ञान केन्द्र के रूप में विकसित किया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नवदीप विर्क ने बताया कि वर्ष 2025 में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो द्वारा खनिज के क्षेत्र में खनिज दोहन को नियंत्रित करने के लिए 6697 साईट्स चैक की गई, 2559 वाहन चैक किये गये, कुल 1250 मुकदमे दर्ज किये, 1263 आरोपी गिरफ्तार किये गये, 1095 मुकदमों का निपटान किया गया। कुल 18,86,78,434 रूपये का जुर्माना किया गया व 8,64,57,502 रूपये की वसूली की गई।

उन्होने कहा कि आबकारी एवं कराधान विभाग राज्य का महत्वपूर्ण विभाग है। इस विभाग द्वारा लाईसैंस धारकों के शराब बिक्री पर निगरानी की जाती है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि अवैध देशी/विदेशी शराबों की बिक्री ना हो। इस संदर्भ में वर्ष 2025 में शराब की तस्करी पर रोक के लिए 6528 साईट्स चैक की गई, 181 मुकदमे दर्ज किये, 318 मुकदमों का निपटान किया गया, अंग्रेजी 9427.945 लीटर, देशी 21630.412 लीटर, बियर 5885.95 लीटर जब्त की गई, 32 वाहन जब्त किये गये, 231 आरोपी गिरफ्तार किये गये।

Advertisement

हरियाणा ग्रामीण जीवन की संस्कृति का राज्य है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र होने से शहरीकरण का तेजी से विस्तार हो रहा है। शहर के आसपास अनियमित कालोनियों का विस्तार एक चुनौती है। डी टी पी द्वारा दी जाने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हमारी प्राथमिकता है। जिसके उदाहरण स्वरूप हम राज्य के सभी जिलों में प्रवर्तन ब्यूरो द्वारा वर्ष 2025 में 935 मुकदमे दर्ज किये गये, 371 मुकदमों का निपटान किया गया, 1382 आरोपी गिरफ्तार किये गये।

पुलिस महानिरीक्षक हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो कुलदीप सिंह ने कहा कि हम नियमित रूप से समीक्षा करते हैं कि ब्यूरो का कार्य कानून के माध्यम से लोगो को प्रकृति रक्षा के लिए प्रेरित करना है। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक गुरमेल सिंह के अतिरिक्त थाना प्रबन्धक एवं अनुसंधान अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh