CM सैनी पहुंचे मंत्री विज के घर, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पुष्पगुच्छ व शॉल भेंटकर उनका सम्मान पूर्वक स्वागत किया

न्यूज़म ब्यूरो

अम्बाला, 28 मार्च। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से मिलने आज उनके अम्बाला छावनी स्थित आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की। इससे पहले, मंत्री विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका सम्मान पूर्वक स्वागत किया।

आज दोपहर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ आत्मीयता और सद्भाव का प्रतीक रही इस भेंट के दौरान प्रदेश के विकास एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनिल विज प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं, जिनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हरियाणा के लिए अमूल्य है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री विज शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

इस दौरान मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को सम्मानपूर्वक शॉल भेंट की। मुख्यमंत्री सैनी के आगमन पर विज के भाई राजिंद्र विज, कपिल विज, गौरव विज, शुभम विज, अतुल महेंद्रू, भारती एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Advertisement

पारिवारिक आत्मीयता के माहौल में हुई इस भेंट ने आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बंतो कटारिया आदि मौजूद रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh