मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के मन को जोड़ने वाला सशक्त सेतु है : मोहन लाल बड़ौली

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रोत्साहित करते हैं : मोहन लाल बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोनीपत में कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़,  29 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत स्थित अपने कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “मन की बात“ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के समग्र विकास, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं की सक्रिय भागीदारी, फिटनेस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करता है। समाज के हर वर्ग को जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचार सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज के कार्यक्रम में मिडिल-ईस्ट में चल रहे संघर्ष पर अपनी बात देख के सामने रखी। श्री बड़ौली ने कहा कि इस समय वैश्विक संकट में राजनीति नहीं करनी चाहिए और देशवासियों को सकारात्मक संदेश मिलना चाहिए, लेकिन कांग्रेस अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित कर रही है। पीएम मोदी ने भी देशवासियों से जागरूक रहने और अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है।

बड़ौली ने कहा कि मन की बात’ देश के कोटि-कोटि परिवार जनों के मन को जोड़ने वाला सशक्त सेतु है। यहां विचार, संवेदनाएं और संकल्प मिलकर राष्ट्र निर्माण की नई दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी सरकार हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए काम कर रही है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में मोदी और नायब सैनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि जरूरतमंद लोगों तक भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।

झूठ बोलना और जनता को गुमराह करना कांग्रेस की पुरानी आदत : मोहन लाल बडौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ बोलना, शिकायत करना और जनता को गुमराह करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की जो हालत है वो राज्यसभा चुनाव में सभी ने देखी है। कांग्रेस अपनी ही चाल में उलझी हुई पार्टी है। कांग्रेस को प्रदेश में हो रहे विकास को देखने के लिए नए चश्मे की जरूरत है।

बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता के सुख-दुःख के साथी हैं और हमेशा जनता के बीच में रहकर काम करते हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में कांग्रेस के मुख्यमंत्री जनता से दूरी बनाकर रखते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता के हितों की चिंता नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता कांग्रेस नेताओं के मंसूबों को अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्पष्ट कर चुके हैं कि देश में एलपीजी गैस सिलेंडर पेट्रोल की कोई कमी नहीं है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh