“राहुल गांधी ने डूबकर बता दिया कि इस चुनाव में महागठबंधन डूब रहा है” : अनिल विज

अम्बाला/चंडीगढ़, 04 नवम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तालाब में उतर मछलियां पकड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी बहुत बड़े भविष्यवक्ता व ज्योतिषी है, इनको पता लग चुका है कि बिहार चुनाव में इनका महागठबंधन डूब रहा है इसलिए राहुल गांधी ने डूब कर संदेश दे दिया है। ये संदेश की भाषा है, उन्होंने डूब के लोगों को बता दिया है कि इस चुनाव में वे डूब गए है। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

बिहार के तालाब में राहुल गांधी के मछलियां पकड़ने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज, कहा “राहुल गांधी ने डूबकर बता दिया कि इस चुनाव में महागठबंधन डूब रहा है”

जिन पार्टियों ने मौका मिलने पर लोगों के मौलिक अधिकार छीने, इन लोगों से नकारात्मक बातें ही सुनी जा सकती है : मंत्री अनिल विज

मल्लिकार्जुन खड़गे जी जब बिहार जाते हैं तो कौवा भी मुंह उठाकर नहीं देखता : विज

अम्बाला/चंडीगढ़, 04 नवम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तालाब में उतर मछलियां पकड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी बहुत बड़े भविष्यवक्ता व ज्योतिषी है, इनको पता लग चुका है कि बिहार चुनाव में इनका महागठबंधन डूब रहा है इसलिए राहुल गांधी ने डूब कर संदेश दे दिया है। ये संदेश की भाषा है, उन्होंने डूब के लोगों को बता दिया है कि इस चुनाव में वे डूब गए है। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी द्वारा प्रधानमंत्री को अपमान मंत्रालय बनाने की सलाह देने पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिन पार्टियों ने जब-जब मौका मिला तब-तब इन्होंने लोगों का गला दबा कर रखा, उनके बोलने के अधिकार छीन लिए, मौलिक अधिकार पर रोक लगा दी, अब उन लोगों से ऐसी बातें ही सुनी जा सकती है और क्या कहेंगे।

Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे जी जब बिहार जाते हैं तो कौवा भी मुंह उठाकर नहीं देखता : अनिल विज

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान कि प्रधानमंत्री मोदी का एक ही चेहरा देखकर लोग कितनी बार उन्हें वोट देंगे पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि खड़गे जी प्रधानमंत्री मोदी जी से ईर्ष्या करते है क्योंकि जब नरेंद्र मोदी जी बिहार जाते है तो सारा बिहार लहलहा उठता है। सारी दुनिया के पीछे-पीछे भागती है, सारी दुनिया उन्हें देखना चाहती है और जब खड़गे जी जाते हैं तो कौवा भी मुंह उठाकर नहीं देखता, इसलिए उन्हें ईर्ष्या है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh