तोशाम उन्नत सिंचाई उत्सव-2026 में मुख्यमंत्री सैनी ने दी बड़ी नायाब सौगातें

मुख्यमंत्री ने 107 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने  13 करोड़ 99 लाख के कार्यों का उद्घाटन, 93 करोड़ 62 लाख की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

बिजलीशिक्षा एवं आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 31 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को जिला भिवानी के तोशाम में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव-2026 के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास को गति देते हुए 107 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 13 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से पूर्ण दो परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 93 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से चार  नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करना, शिक्षा सुविधाओं का विस्तार करना तथा ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत बनाना है।

Advertisement

मुख्यमंत्री द्वारा जिन दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया इनमें बिडोला में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण 712.54 लाख रुपये की लागत से तथा ढिघावा जाटान में स्कूल भवन का निर्माण 685.99 लाख रुपये की लागत से शामिल है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री द्वारा जिन चार नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया इनमें 33 केवी सब स्टेशन लोहारू का निर्माण 811.61 लाख रुपये की लागत से, 33 केवी सब स्टेशन लोहारू इशरवाल का निर्माण 319.49 लाख रुपये की लागत से, 33 केवी सब स्टेशन भाकड़ा का निर्माण 607.26 लाख रुपये की लागत से तथा गरवा गांव में एक्वा पार्क का निर्माण 7,623.90 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुदृढ़ होगी, शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर विकास को नई गति प्राप्त होगी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh