सुशासन दिवस पर हरियाणा को मिला विकास, पारदर्शिता, तकनीक का रोडमैप : शमशेर सिंह खरक

रोहतक। भाजपा के वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह खरक ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश और जनता के लिए हर वो कदम उठा रही है, जो विकास के पथ पर अग्रसर होंगे। पंचकूला में आयोजित सुशासन दिवस समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि ठोस निर्णय लेने वाली सरकार है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर की गई घोषणाएं प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगी। 

शमशेर सिंह खरक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी 87 शहरी स्थानीय निकायों में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर एक-एक सार्वजनिक स्थल का नामकरण करने तथा प्रत्येक निकाय में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है। इसके लिए छह महीने में निर्णय लागू करने की समयसीमा तय की गई है। 

उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष केवल स्मारक राजनीति तक सीमित रहता है, वहीं भाजपा विचारों को संस्थागत रूप देकर समाज का मार्गदर्शन करती है। 

 

डिजिटल पहल, निर्णायक कदम

Advertisement

वरिष्ठ नेता शमशेर खरक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई डिजिटल पहल प्रशासनिक सुधार की दिशा में निर्णायक कदम हैं। सिक्योरिटी ऑफ सर्विस पोर्टल से सरकारी सेवाओं की डेटा-सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। खरक ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए आवेदन पोर्टल से निवेश प्रक्रिया सरल होगी और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूती मिलेगी। प्रेस रिलीज मैनेजमेंट सिस्टम और ऑनलाइन प्रेस मान्यता पोर्टल से सूचना तंत्र अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनेगा।यही नहीं एआई सक्षम इंस्टेंट पंजीकरण सिस्टम से व्यावसायिक पंजीकरण में देरी समाप्त होकर नागरिकों को त्वरित सेवाएं मिलेंगी।

 

शासन की कार्यसंस्कृति को नई धार

खरक ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों का सम्मान, तथा नववर्ष कैलेंडर व कॉफी टेबल बुक का विमोचन सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का सार्वजनिक लेखा-जोखा है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार ने साफ कर दिया है कि सेवा में तकनीक, नीति में न्याय और निर्णय में समयबद्धता ही आज के हरियाणा का मॉडल है। यह केवल सुशासन दिवस नहीं, बल्कि हरियाणा के प्रशासनिक परिवर्तन की ठोस घोषणा है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh