अम्बाला / चंडीगढ़, 26 दिसम्बर : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादों के अदम्य साहस को नमन किया। विज ने कहा कि चारों साहिबजादों ने कम उम्र में धर्म और सत्य की रक्षा के लिए जुल्म के आगे झुकने के बजाय सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसमें छोटे साहिबजादों को दीवार में चुनवाया गया और बड़े साहिबजादे युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि चारों साहिबजादों का बलिदान आज भी साहस, स्वाभिमान और धार्मिक दृढ़ता का अमर संदेश और हर पीढ़ी को प्रेरणा देता है।

मंत्री अनिल विज ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर जगाधरी रोड पर रामपुर सरसेहड़ी मोड के निकट भाजपा पार्षद जसबीर सिंह व अन्य श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए लंगर में सेवा की। इससे पहले उन्होंने साहिबजादों को नमन किया।
ऊर्जा मंत्री ने श्रद्धापूर्वक जगाधरी रोड पर लगाए गए लंगर के दौरान श्रद्धालुओं को लंगर बांटा। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता जसबीर जस्सी के अलावा सुदर्शन सिंह सहगल, वरिंद्र सिंह, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, फकीरचंद सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।