253 करोड़ रूपये की परियोजनाओं से जींद के विकास को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री

राजस्व अधिकारियों के लिए बनाए जाएंगे आवासीय भवन

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 5 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद में आयोजित धन्यवाद व विकास रैली में 253 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है। मुख्यमंत्री ने 140 करोड़ 87 लाख 8 हजार रुपये की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 112 करोड़ 14 लाख 10 हजार रुपये की लागत की 3 परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इस मौके पर रैली के संयोजक हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण लाल मिड्ढा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। उनमें सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा 16 करोड़ 28 लाख 30 हजार रुपये की लागत से बनाई गई जींद डिस्ट्रीब्यूटरी नंबर-4 के पुनर्निर्माण का कार्य शामिल है। इसके अलावा 39 करोड़ 49 लाख 80 हजार रुपये की लागत से गांव स्तर पर आधुनिक सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था तथा इंटल खुर्द गांव में जल भंडारण के लिए बैलेंसिंग जलाशय निर्माण कार्य भी शामिल है।

Advertisement

वहीं, मुख्यमंत्री ने जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर लाईब्रेरी बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया, जिस पर 56 करोड़ 36 लाख रूपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 12 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। जिनमें हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) द्वारा 3 करोड़ 18 लाख 81 हजार रुपये की लागत से गांव मनोहरपुर में बनाए जाने वाले परचेज सेंटर, लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी बीएंडआर) द्वारा ऑफिसर कॉलोनी में 16 करोड़ 61 लाख 4 हजार रुपये की लागत से राजस्व अधिकारियों के लिए बनाए जाने वाले 56 आवासीय भवन, 3 करोड़ 14 लाख 62 हजार रुपये की लागत से दालमवाला-जीवनपुर-नगुरा मार्ग तथा दरियावाला से बरसौला मार्ग की विशेष मरम्मत तथा जींद-हांसी मार्ग से जींद-भिवानी मार्ग तक बायपास (आरडी 5.375 से 5.567, मार्ग पहचान संख्या 10121) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने गांव निर्जन एप्रोच मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा जींद-सफीदों से हैबतपुर-खोखरी-बोहतवाला-दालमवाला होते हुए कंडेला मार्ग (परशुराम चैक से बायपास तक) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का शिलान्यास भी किया। इस पर 4 करोड़ 56 लाख 90 हजार रुपये की लागत आएगी। साथ ही, उन्होंने सीआरआईएफ योजना के अंतर्गत पानीपत से सफीदों (राज्य मार्ग-11) तथा सफीदों से जींद (राज्य मार्ग-14) मार्ग का फोर-लेनिंग, चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का शिलान्यास भी किया। इस पर 56 करोड़ 61 लाख 4 हजार रुपये खर्च होंगे।

उन्होंने जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग द्वारा 9 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपये की लागत से समेकित सैनिक सदन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत गांव कंडेला में 9 करोड़ 90 लाख 83 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य, जल निकासी प्रणाली को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 1 करोड़ 9 लाख 19 हजार रूपये की लागत से मनोहरपुर ड्रेन खुदाई परियोजना का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने 35 करोड़ 76 लाख 25 हजार की लागत से पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया है। इनमें जलालपुरा कलां, इंटल कलां व इंटल खुर्द में 3 नहर आधारित परियोजनाओं का निर्माण कार्य तथा 2 मौजूदा कार्यों का विस्तार का शामिल है। इसके तहत संगतपुरा, जाजवान व ढांडा खेड़ी गांवों को कॉमन पंपिंग स्टेशन के माध्यम से पानी की आपूर्ति एवं डीआई पाइपलाइन बिछाने के कार्य होंगे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh