‘‘ भाजपा है विश्व की सबसे बडी पार्टी, ये सिद्धांतों से चलती है ’’: मंत्री अनिल विज

भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सिद्धांत अंतोदय, सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा आर्थिक विकास’’ है : अनिल विज
हम वैचारिक पार्टी है तथा बाकी पार्टियों की तरह भेडों का झुण्ड नहीं है : विज
अंबाला छावनी के शाहपुर में जल्द स्थापित होगा ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ और ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’: विज
न्यूज़म ब्यूरो
चण्डीगढ, 6 अप्रैल। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी है। ये पार्टी सिद्धांतों से चलती है और इस पार्टी के मुख्य सिद्धांत अंतोदय, सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा आर्थिक विकास’’ इत्यादि है। उन्होंने कहा कि हम वैचारिक पार्टी है तथा बाकी पार्टियों की तरह भेडों का झुण्ड नहीं है।  विज आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर झण्डा फहराने के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि हाल ही में अंबाला छावनी में हमने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं हेतू शिविर का आयोजन किया था और वहां पर कार्यकर्ताओं को 24 घंटे के लिए रखा गया। श्री विज ने बताया कि इस शिविर में कार्यकताओं को पार्टी के सिद्धांत, कार्य पद्धति, विचारधारा, संगठनात्मक विषयों पर बताया गया और चर्चा की गई।
मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान विज ने भारतीय जनता पार्टी के गठन के संबंध में उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1951 में जनसंघ राजनीतिक पार्टी की स्थापना हुई थी। इस पार्टी को श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने लंबे समय तक संचालित किया।
विज ने कांग्रेेस पार्टी के कार्यकलापों को कटघरे में खडा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जब देश में आपातकाल लागू किया था, तब इंदिरा गांधी द्वारा बिना कसूर के देश के कई नेताओं को उठा-उठाकर जेलों में डाल दिया गया था, इस कदम की वजह से जनता का रोष इंदिरा गांधी के खिलाफ बढा तो उन्होंने आपातकाल समाप्त करके चुनाव की घोषणा करवा दी।
उन्होंने बताया कि तत्कालीन चुनावों में इंदिरा गांधी को शिकस्त देने के लिए सभी पार्टियों ने जनता पार्टी बना ली। इसके बाद जनता पार्टी ने चुनाव लडा और जनता पार्टी की सरकार रही, लेकिन कुछ साल बाद यह बिखर गए। जनता पार्टी के बिखरने के बाद 6 अप्रैल, 1980 को जनसंघ के लोगों ने अलग पार्टी बना ली, जिसका नाम भारतीय जनता पार्टी रखा गया। उन्होंने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है।
अंबाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ और ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ड्राइंविंग लाईसेंस बनाने के लिए ड्राइंविंग का सर्टिफिकेट होना जरूरी है और इसके लिए लोगों को दूर-दूर जाना पडता था इसलिए हमने अंबाला कैण्ट में ही ड्राइविंग स्कूल बनाने की मंजूरी दे दी है। इसकी स्थापना के लिए राशि मंजूरी कर दी गई है और प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है। इस पर आगामी कार्यवाही आरंभ की जाने वाली है और शीघ्र ही अंबाला के लोगों को ड्राइंविंग सर्टिफिकेट लेने के लिए दूर नहीं जाना होगा।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh