चंडीगढ़। अपनी बेहद व्यस्त दिनचर्या के बीच भी लोगों से मिलकर उनके सुख दुख पूछ लेने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को कड़ाके की ठंड के बीच भी जनता के बीच ही मौजूद रहे। यहां सीएम आवास संत कबीर कुटीर उनसे मिलने वालों की लाइन अटूट बनी रही।

मुख्यमंत्री करीब आते, हंसकर मिलते तो आधा दुख दर्द तो दुखियारों का वैसे ही दूर हो जाता, फिर भी सैनी ने मौके पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को पूछा, संबंधित कागजात पकड़े और उन्हें करीने से देखने के बाद संबंधित अधिकारियों के लिए निर्देश तय कर दिए।

प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों से भी मिलने आए हरियाणवियों के लिए संत कबीर कुटीर की रसोई से लगातार गर्मागर्म चाय पिलाई जाती रही, जिससे सर्द मौसम से किसी हद तक निजात दिलाई जा सके।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।