आईएमटी मानेसर में कुछ लोगों द्वारा हड़ताल के दौरान निजी कंपनी में तोड़फोड़

मानेसर आईएमटी में हड़ताल के दौरान कंपनी में तोड़फोड़ तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान करने पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग अंकित

स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण व नियंत्रण में

श्रमिकों से शरारती तत्वों के बहकावे में न आने की अपील

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़ , 9 अप्रैल।  गुरुग्राम जिला के आईएमटी मानेसर में कुछ लोगों द्वारा हड़ताल के दौरान निजी कंपनी में तोड़फोड़ की गई । पुलिस द्वारा समझाने पर भी वे नहीं माने और आरोपियों ने पुलिस बल पर पथराव किया।

Advertisement

इसके अलावा  कुछ निजी व सरकारी वाहनों को नुकसान भी पहुंचाया गया। इसके  बाद पुलिस बल द्वारा कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए भीड़ पर हल्का बल प्रयोग किया गया। तोड़फोड़ करने, सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा पुलिस पर पथराव करने पर थाना आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभियोग अंकित किया गया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है तथा स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण तथा नियंत्रण में है। पुलिस ने श्रमिकों से अपील है कि किसी भी शरारती तत्व के बहकावे में ना आएं तथा सभी श्रमिक नियमित रूप से अपनी अपनी कंपनियों में काम करें।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh