स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने राज्यपाल प्रो घोष से की शिष्टाचार भेंट

अनेक समसामयिक विषयों के साथ 27 अप्रैल को बुलाए गए सत्र को लेकर चर्चा

विधान सभा सचिवालय को तैयारियां करने के लिए दिए निर्देश

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 22 अप्रैल। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को प्रदेश के राज्यपाल प्रो. असीम घोष से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान हरियाणा विधान सभा के 27 अप्रैल को होने वाले सत्र को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

Advertisement

विधान सभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को अवगत कराया कि हरियाणा मंत्री परिषद द्वारा 27 अप्रैल को विधान सभा का सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सत्र के संभावित कार्यों पर चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा मंत्रिमंडल ने बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित बैठक के दौरान विधान सभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। इस सत्र में राज्य के महत्वपूर्ण विधायी एवं नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इस संदर्भ में विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि सत्र की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, सदस्यों की सुविधाओं तथा मीडिया समन्वय पर ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि सत्र की कार्यवाही निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh