नगर निगम पंचकूला के आगामी चुनावों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा आरक्षित सीटों का निकाला ड्रा

पंचकूला, 7 जनवरी : नगर निगम पंचकूला के आगामी चुनावों के लिए आरक्षित सीटों का ड्रा आज उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष सतपाल शर्मा की उपस्थिति में उपायुक्त कैंप कार्यालय में निकाला गया। 

 

इस अवसर पर समिति के सदस्य नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान, डीएमसी विनोद नेहरा, सहायक नगर योजनाकार दीपक, नगर निगम के जेई सुशील कुमार सहित गैर-सरकारी सदस्य रितु गोयल, सोनू बिडला एवं जय कुमार कौशिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बैठक में नगर निगम पंचकूला के पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल तथा पूर्व पार्षद गौतम प्रसाद एवं राजेश भी मौजूद रहे। 

आरक्षित सीटों का ड्रा पर्ची प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी तरीके से निकाला गया। महिला अनुसूचित जाति सीट के लिए तीन पर्चियाँ डाली गईं, जिनमें से वार्ड नंबर 16 को महिला अनुसूचित जाति आरक्षित घोषित किया गया। इसी प्रकार वार्ड नंबर 7 एवं वार्ड नंबर 17 को अनुसूचित जाति (एससी) वार्ड, वार्ड नंबर 19 को बीसीए महिला आरक्षित वार्ड तथा वार्ड नंबर 18 को बीसीबी महिला आरक्षित वार्ड घोषित किया गया।

इसी प्रकार सामान्य (महिला) वर्ग के लिए चार वार्ड आरक्षित घोषित किए गए, जिनमें वार्ड नंबर 1, वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 11 एवं वार्ड नंबर 15 शामिल हैं।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh