पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में भाजपा भारी बहुमत से बनाएगी सरकार : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

अब श्रद्धांजलियां देने वाला नहीं, बल्कि दुश्मनों के दांत तोड़ने वाला नया भारत है : मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल पर तंज : ‘सुबह कुछ और शाम को कुछ और… अपने ही बयान देख लें राहुल गांधी’

न्यूज़म ब्यूरो

अम्बाला/चंडीगढ़, 23 अप्रैल। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है जिसको लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दोनों राज्यों में भाजपा की जीत का दावा किया और कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पहलगाम में हुई आतंकी घटना को पूरा साल हो गया है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये जो हमारा कायर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान है ये निहत्थों पर छिपकर वार करता है, धर्म जाती पूछकर कत्ल करवाता है।

उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब वो राज चले गए जब श्रद्धांजलियां देकर घरों में बैठ जाया करते थे। अब ये नरेंद्र मोदी की सरकार है जिन्होंने पाकिस्तान के दांत तोड़ दिए और उसको सबक सिखा दिया है, अब ये सहने वाला भारत नहीं है बल्कि समझाने वाला भारत है।

Advertisement

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया कि हम सब आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे जिस पर मंत्री अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी सुबह कुछ है, शाम को कुछ है, आज कुछ है और कल कुछ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर अपने ही बयान निकाल कर देख लें तो उन्हें समझ आ जाएगा।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh