पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने भारत भूषण भारती को भेंट की अपने पांच वर्षीय कार्यकाल पर आधारित पुस्तक

पंचकूला। पंचकूला के पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पंचकूला में चल रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर कुलभूषण गोयल ने भारत भूषण भारती को अपने पांच वर्षीय कार्यकाल पर आधारित पुस्तक भी भेंट की। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान पंचकूला में लगभग 400 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया और पक्ष व विपक्ष दोनों के पार्षदों के वार्डों में समान रूप से करोड़ों रुपये के विकास कार्य संपन्न कराए गए।

मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव जनकल्याणकारी और हितैषी योजनाओं में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के तहत सरकार निरंतर कार्य कर रही है और पंचकूला सहित पूरे प्रदेश में विकास की गति किसी भी स्थिति में रुकने नहीं दी जाएगी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh