फाउंडेशन की ओर से बांटे गए 500 कंबल
गुरुग्राम। वजीरपुर गांव स्थित ठाकुर रतिराम फाउंडेशन द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर गरीबों को कम्बल वितरित किये। हर साल की तरह इस बार भी फाउंडेशन की ओर से 500 गरीब व जरूरतंद लोगों को सर्दी से बचने के लिए कम्बल दिए गए। फाउंडेशन के डायरेक्टर राजेश कुमार चौहान की देखरेख में यह पुण्य का कार्य पूर्ण किया गया।
फाउंडेशन डायरेक्टर राजेश कुमार चौहान के बड़े भाई प्रदीप चौहान ने बताया कि फाउंडेशन गरीब व असहाय लोगों की जरूरतों पर काम करता रहता है। बुधवार को मकर संक्रांति पर गरीबों, जरूरतमंदों को कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदीप चौहान ने कहा कि समाज में हर किसी का उत्थान हो। हर किसी जरूरतमंद की मदद की जाए, यही ठाकुर रतिराम फाउंडेशन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गरीबों को समर्पित यह फाउंडेशन है। हर किसी की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक-दूसरे से जुड़ा है। समाज की सेवा, गरीबों की को ही सर्वोपरि मानकर फाउंडेशन का हर सदस्य सेवा के कार्य करता है। डायरेक्टर राजेश कुमार चौहान ने कहा कि अपने बड़े-बुजुर्गों से ही परिवार को समाज सेवा की प्रेरणा मिली है। उनकी प्रेरणा से ही समय-समय पर पुण्य के कार्य करने का प्रयास किया जाता है। समाज और देश हमें बहुत कुछ देता है। इसलिए हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम समाज और देश के लिए कुछ करें। उन्होंने कहा कि गरीबों, जरुरतमंदों की छोटी-छोटी जरुरतों को पूरा करना ही ठाकुर रतिराम फाउंडेशन का उद्देश्य है। भगवान इसी तरह से नर सेवा नारायण सेवा के रूप में सेवा के कार्य कराते रहें, यही उनकी कामना है। इस अवसर पर वजीरपुर गांव के मौजिज लोग प्रमोद चौहान, मनोज शर्मा, हर्ष चौहान, कंवर सिंह, अजय चौहान, नीरज चौहान, विनीत कुमार, प्रवीण चौहान, पवन, बृजेश, दलीप एवं गोरधन आदि लोग भी उपस्थित थे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।