भाजपा शासन में भारत की विदेश नीति ऐतिहासिक रूप से सफल, 27 से अधिक देशों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किया सम्मानित : ऊर्जा मंत्री

कांग्रेस के भ्रामक बयान देश की छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास, पहले अपना इतिहास देखें : विज

भाजपा से कुछ नेताओं को बेवजह डर, ‘स्थायी कोरोना’ जैसे बयान राजनीतिक कुंठा का परिणाम : विज

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 15 जनवरी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में भारत की विदेश नीति अभूतपूर्व रूप से सफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 27 से अधिक देशों द्वारा उनके सर्वाेच्च राष्ट्रीय सम्मानों से नवाज़ा जाना इस बात का प्रमाण है कि आज भारत की वैश्विक साख और प्रतिष्ठा ऐतिहासिक ऊँचाइयों पर है। 

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और सम्मानित राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में आज विदेशों में भारतीयों की छवि कहीं अधिक मजबूत हुई है और वैश्विक मंचों पर भारत की बात गंभीरता से सुनी जा रही है।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सकारात्मक छवि को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी के कुछ प्रवक्ता लगातार भ्रामक बयान देते रहते हैं। श्री विज ने कहा कि इस प्रकार के बयान न केवल देशहित के विरुद्ध हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को कमजोर करने का प्रयास भी करते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए अनिल विज ने कहा कि उन्हें दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास पर दृष्टि डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में देश में आपातकाल लागू कर संविधान और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचल दिया गया था। इस दौरान लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को बर्खास्त किया गया और बड़ी संख्या में निर्दाेष नागरिकों को जेलों में डाला गया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार को “स्थायी कोरोना” बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि कुछ नेताओं में भारतीय जनता पार्टी को लेकर अनावश्यक भय बना रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता निराधार और असंगत बयान देकर अपनी राजनीतिक कुंठा व्यक्त करते हैं, जबकि देश की जनता सच्चाई भली-भांति जानती है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh