नगर निकाय का ये चुनाव है शहर के भविष्य की दिशा तय करने वाला : नायब सिंह सैनी

संकल्प पत्र केवल वादे नहीं हैं, बल्कि आप लोगों से किए गए वचन हैं जो हर हाल में पूरे किए जाएंगे : मुख्यमंत्री नायब सैनी

निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन सरकार बनाकर विकास को तीन गुना रफ्तार देने का समय आ गया है : मुख्यमंत्री नायब सैनी

महिला बिल गिराकर कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया है, भाजपा सरकार महिलाओं को उनके अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है : नायब सैनी  

सोनीपत में ‘‘चाय पर चर्चा’’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से की अपील- 10 मई को कमल निशान पर मतदान कर भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

चंडीगढ़, 4 मई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को सोनीपत में राई विधानसभा क्षेत्र से ‘‘चाय पर चर्चा’’ कार्यक्रम की शुरूआत कर लोगों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेयर प्रत्याशी सहित सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर विकास कार्य तेजी से होंगे और सरकार की योजनाओं का लाभ भी सीधे लोगों तक पहुंचेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा और कांग्रेस को महिला विरोधी पार्टी बताया। चाय पर चर्चा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी साथ में रहे। श्री बड़ौली ने मतदाताओं से क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने अपील की।

सोनीपत के 22 वार्डों में तय 20 अलग-अलग कार्यक्रमों में बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव में 217 संकल्प लिए थे जिनमें से हमारी सरकार ने मात्र डेढ़ साल में 63 संकल्पों को पूरा किया है। जबकि शेष संकल्पों पर तेजी से कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है और अब नगर निगम चुनाव में ट्रिपल इंजन सरकार बनाकर विकास को तीन गुना रफ्तार देने का समय आ गया है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खातों में 2100 रुपये आर्थिक सहायता राशि पहुंचाने, किसानों की सभी 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने तथा युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां देने जैसे वादों को धरातल पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हजारों युवाओं को जॉइनिंग लेटर देकर सरकार ने अपने संकल्पों को ईमानदारी से पूरा किया है।

नायब सैनी ने कहा कि नगर निकाय का यह चुनाव शहर के भविष्य की दिशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र उस विश्वास का प्रतीक है जो हरियाणा की जनता ने बार-बार भाजपा पर जताया है। संकल्प पत्र हमारे लिए केवल वादे नहीं हैं, बल्कि आप लोगों से किए गए वचन है जो हर हाल में पूरे किए जाएंगे।

Special Offer
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर केवल राजनीति की है, जबकि भाजपा सरकार महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 10 मई को कमल के निशान पर मतदान कर भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं, ताकि सोनीपत में विकास कार्यों को और अधिक गति मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी जिससे विकास कार्यों की गति तीन गुणा हो जाएगी।

कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों से महिलाओं के वोट लिए और जब अधिकार देने का मौका आया तब कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को सबक सिखाने का समय आ गया है, 10 मई को कमल का बटन दबाकर कांग्रेस का सफाया करने का काम करें।


सोनीपत में 23 कमल खिलेंगे और कांग्रेस जीरो पर आउट होगी : मोहन लाल बड़ौली
भाजपा का संकल्प शहर को स्वच्छ और आधुनिक शहर बनाना है : मोहन लाल बड़ौली
भाजपा का लक्ष्य जनसेवा के माध्यम से जनकल्याण है : बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि जनता का उत्साह और जोश इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सोनीपत में मेयर सहित सभी 22 वार्डों में कमल खिलेगा और कांग्रेस जीरो पर आउट होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है और हर वार्ड में कमल खिलना तय है। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है और चुनावी मैदान में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने पिछले साढ़े 11 वर्षों में हरियाणा के बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे नगरों, कस्बों, वार्डों तक विकास की रोशनी पहुंचाने का काम किया है। बड़ौली ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव लोकतंत्र की जड़ है, जहां से हर व्यक्ति सीधे विकास को महसूस करता है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का संकल्प शहर को स्वच्छ और आधुनिक शहर बनाना है। डोर टू डोर कचरा संग्रहण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, आधुनिक कचरा निस्तरण प्लांट की स्थापना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार शहर में मजबूत बुनियादी ढांच, बेहतर सड़कें, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट को सुनिश्चित करेगी।

बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार का लक्ष्य जनसेवा के माध्यम से जनकल्याण है। उन्होंने सभी मतदाताओं से 10 मई को भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का एक-एक वोट शहर का भविष्य तय करेगा।

बड़ौली ने कहा कि नगर निकाय का यह चुनाव पूरी तरह से एकतरफा हो चुका है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। जनता अब विकास, पारदर्शिता और सुशासन के साथ खड़ी है और भाजपा ही इन तीनों का प्रतीक है। बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार ने प्रदेश में विकास की नई मिसाल कायम की है, जिससे हर वर्ग को लाभ मिला है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक देवेंद्र कादियान, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखोदा, विधायक कृष्णा गहलावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज व बिजेंद्र मलिक, राजकुमार कटारिया, सतीश नांदल, जवाहर सैनी, जसवीर दोधवा व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh