बंगाल में जनता ने भय-भ्रष्टाचार की राजनीति का अंत कर राष्ट्रहित को चुना : मोहन लाल बड़ौली

बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत से अब ‘‘सोनार बांग्ला“ का सपना साकार होगा : मोहन लाल बड़ौली

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति का परिणाम : मोहन लाल बड़ौली

भाजपा की प्रचंड जीत से बंगाल में विकास, सुरक्षा और समृद्धि का नया दौर शुरू होगा : बड़ौली

बंगाल में कांग्रेस को जनता ने नकारा, हरियाणा के निकाय चुनाव में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाएगी : बड़ौली

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

चंडीगढ़, 4 मई। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत को विकास, सुशासन और राष्ट्रहित में ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की शानदार जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता अब भ्रष्टाचार, घुसपैठ और कुशासन की राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है। श्री बड़ौली ने कांग्र्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार देश में कांग्रेस का सफाया हो रहा है उसी तरह हरियाणा के निकाय चुनाव में भी कांग्रेस जीरो पर आउट होगी।

बड़ौली ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार हुई भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत पीएम मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की प्रचंड जीत से बंगाल में विकास, सुरक्षा और समृद्धि का नया दौर शुरू होगा। बंगाल में जनता ने भाजपा को जो प्रचंड जीत दी है उससे ‘‘सोनार बांग्ला’’ (सुनहरा बंगाल)  का सपना साकार होगा।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता ने निर्णायक जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने बंगाल से टीएमसी की दमन, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति को उखाड़ फेंका है।  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह जीत  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में विकास और सुशासन का जो मॉडल स्थापित किया है, उसी पर विश्वास जताते हुए जनता लगातार भाजपा को विजय का आशीर्वाद दे रही है।

बड़ौली ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया, जिसका परिणाम आज ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए गठबंधन के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।

बड़ौली ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है। यह जनादेश इस बात का संकेत है कि देश की जनता अब सकारात्मक राजनीति और परिणाम देने वाली सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और जनता उनके कार्यों से संतुष्ट है।

भाजपा प्रदेश बड़ौली ने पश्चिम बंगाल और असम और पांडिचेर में भाजपा की जीत पर देशवासियों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और इसे जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है और आने वाले समय में भाजपा सरकार जनता की सेवा और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh