घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं : नायब सिंह सैनी

 

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 16 जनवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा भी उपस्थित रहे। 

बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने विभाग के अंतर्गत लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों और भवनों से संबंधित परियोजनाएं आम जनता की सुविधा से सीधे जुड़ी होती हैं, इसलिए गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। 

Advertisement

नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों से कहा कि फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और जिन परियोजनाओं में अड़चनें आ रही हैं, उनका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यों की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, ओएसडी राज नेहरू सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh