प्रदेश में कहीं भी पीने के पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी : श्रुति चौधरी

सरकार प्रदेशवासियों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 6 मई। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी पीने के पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार प्रदेशवासियों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने यह बात आज सिंचाई विभाग एवं जन अभियांत्रिकी  विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कही। चौधरी ने प्रदेश में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पंप लगाकर पानी के टैंकों को समय पर भरना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संसाधनों या धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ करें, यदि किसी ने ड्यूटी में कोताही की तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Advertisement

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने प्रदेश के नागरिकों से भी अपील की कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पानी का उपयोग जरूरत के अनुसार करें। उन्होंने कहा कि पानी एक अमूल्य संसाधन है, इसलिए इसका दुरुपयोग न करें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही इस्तेमाल करें, ताकि सभी को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि हांसी ब्रांच में सोमवार 4 मई, 2026 को पानी छोड़ दिया गया था , यह पानी सुंदर सब ब्रांच होते हुए भिवानी शहर के पानी के टैंकों तक पहुंच गया है । इससे भिवानी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh