न्यूज़म ब्यूरो
गुरुग्राम, 25 जनवरी 2026। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रविवार को देर शाम गुरुग्राम में श्री माता शीतला देवी मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री सैनी ने शीतला माता के दर्शन कर प्रदेवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और उनका कुशल क्षेम जाना। मौके पर गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी सीएम के साथ रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।