प्रदेश का समग्र विकास नायब सैनी सरकार की प्राथमिकता : मोहन लाल बड़ौली

गांव नाहरा में प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने ग्रामीणों के साथ ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

न्यूज़म ब्यूरो 

सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत के नाहरा ग्राम पंचायत में लगभग आधा दर्जन विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नाहरा के सर्वांगीण विकास की दिशा में यह एक सराहनीय एवं महत्वपूर्ण पहल है। इससे पहले श्री बड़ौली ने “ग्राम सभा नाहरा के परिवारजनों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस मनाया और ध्वजारोहण कर तिरंगा को नमन किया।

मोहन लाल बड़ौली ने आज योगशाला में टिन शेड का निर्माण, दादा देव जोहड़ पर घाट का निर्माण, स्टेडियम की चारदीवारी का निर्माण, स्टेडियम के साथ आरसीसी नाले का निर्माण तथा प्राइमरी स्कूल के समीप खेल मैदान की चारदीवारी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से गांव के विकास को गति मिलेगी।

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार ने विकास कार्यों की झड़ी लगाई हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में ग्रामीण विकास शामिल है, जिसका उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार गांवों में कच्ची फिरनियों को पक्का करवा रही है। मुख्यमंत्री किसान खेत सड़क योजना’ के तहत ग्रामीण सड़कों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना’ के तहत सभी को पक्का घर और शामलात भूमि पर ग्रामीणों को मालिकाना हक देने का काम नायब सैनी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची से नौकरियां मिल रही है। नायब सरकार की पारदर्शी नीतियों के कारण लोगों का विश्वास भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रहा है। 

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास से निरंतर प्रदेश का विकास करा रही है। प्रदेश के किसान, युवा, महिलाएं और गरीब लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh