हमें व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए : विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 30 जनवरी : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को शहीदी दिवस के अवसर पर हरियाणा विधान सभा में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद ने महात्मा गांधी सहित भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आज़ाद एवं सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता को जीवनशैली बनाने और सचिवालय को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण यादव ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। एक कार्यालय के रूप में हमारा दायित्व है कि हम सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Advertisement

अतिरिक्त सचिव नरेन दत्त ने कहा कि शहीदी दिवस हमें शहीदों के त्याग से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश देता है। शहीदी दिवस हमें न केवल गांधी जी के बलिदान की याद दिलाता है, बल्कि उन सभी वीर शहीदों को नमन करने का अवसर भी देता है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh