“मन चंगा तो कठौती में गंगा”: अनिल विज ने संत रविदास जयंती पर दिया गर्व से काम करने का संदेश

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संत रविदास जयंती पर किया “समानता और एकजुटता”का आह्वान

 

न्यूज़म ब्यूरो 

अम्बाला/चंडीगढ़, 1 फरवरी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास जी ने सबसे बड़ा संदेश दिया कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा” यानि हम मन को ठीक कर लें तो सब कुछ हमारे पास बैठे बिठाए आ जाएगा तथा हम जो भी कार्य करें उसे गर्व से करें, यहीं गुरूजी का संदेश हैं। विज आज संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की जयंती के पावन अवसर पर रविदास मंदिर में माथा टेकने के उपरांत श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरू रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास जी का हमारे समाज व सभ्यता के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कई तरीकों से समाज को एक करने का काम किया है। वैसे तो गुरू रविदास जी जुतियां गाठने का काम करते थे, लेकिन गर्व से करते थे। यहीं सीख एवं उपदेश है कि हम जो भी कार्य करें उसे गर्व से करें। उस समय भक्तियुग का समय था और उन्होंने सारे शास्त्रों का मूल मंत्र दिया “मन चंगा तो कठौती में गंगा”। यदि मन ठीक है तो सबकुछ तेरे पास बैठे बिठाए आएगा यह बहुत बड़ा संदेश संत शिरोमणि गुरू रविदास जी ने दिया। रविदास जी ने समानता का भी संदेश दिया जोकि बहुत बड़ा संदेश है जिसकी आज सबसे ज्यादा जरूरत है कि हम सब एक रहकर देश को आगे ले जाने का काम करें।

इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज गुरू रविदास जयंती के अवसर पर गांव घसीटपुर स्थित रविदास मंदिर व 12 क्रॉस रोड पर जाटव पंचायत धर्मशाला परिसर स्थित मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत हुए माथा टेका व आर्शीवाद लिया। इस दौरान मंदिर सभा के पदाधिकारियों ने मंत्री अनिल विज को सम्मान का प्रतीक पगड़ी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

वहीं मंत्री अनिल विज ने 12 क्रॉस रोड पर जाटव पंचायत धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला कमेटी के पदाधिकारियों की मांग पर धर्मशाला के लिए एक लाख रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की।

इस अवसर पर नगर परिषद के उप-प्रधान ललता प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा व रवि बुद्धिराजा के अलावा मास्टर अविनाश, कुलबीर सिंह, पिंका, राम चरण, रमेश कुमार,पवन कुमार, जगीर सिंह, शिवराम, राम दास, सुनील नंदरिया, अजय गुप्ता, डॉ मोगिया, आशीष अग्रवाल, सचिन बुद्धिराजा, दीपक भसीन के साथ-साथ अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहें।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh