पंचकूला विधानसभा प्रभारी घनश्याम दास ने ली संगठनात्मक बैठक

न्यूज़म ब्यूरो 

पंचकूला, 03 फरवरी। यमुनानगर से विधायक एवं पंचकूला विधानसभा प्रभारी घनश्याम दास अरोड़ा ने भाजपा जिला मुख्यालय पंचकमल में विधानसभा स्तरीय एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ली। पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व नगर महापौर कुलभूषण गोयल, जिला महामंत्री जय कौशिक, भवनजीत सिंह सूदन, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, उमेश सूद, पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, अजय शर्मा सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पंचकूला विधानसभा के चारो मंडलों में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए घनश्याम दास अरोरा ने आगामी नगर निगम चुनाव के निमित्त पार्टी की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने आम बजट 2026 में किये गए जनकल्याणकारी प्रावधानों, वीबी जीरामजी योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिए।

पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए घनश्याम दास ने कहा कि एक दूसरे को आगे बढ़ाने से ही हमारा विकास संभव है। उन्होंने कहा, विधानसभा की देखरेख करना सभी कार्यकर्ताओ की ज़िम्मेदारी होनी चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने जिला एवं मंडल स्तर पर संपन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए शीर्ष नेतृत्व द्वारा पंचकूला को मिलने वाले निरंतर सहयोग के लिए आभार जताया। 

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh